तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली गांव में भज्जू रावत का 5 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार शनिवार की सुबह 10 बजें के लगभग घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि दरवाजे पर खेल रहा था कि तेज रफ्तार की कार से टक्कर हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।