लखीमपुर: इंडियन बैंक की शारदानगर शाखा के नए परिसर का डीएम ने किया उद्घाटन, 101 समूहो को बांटा एक करोड़ 51 लाख 50 हजार का डेमो चेक
इंडियन बैंक की शारदा नगर शाखा नए परिसर में स्थानांतरित हो गई है। शाखा के नए परिसर का डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। इसके बाद एटीएम मशीन का भी शुभारंभ किया है। बैंक अधिकारियों द्वारा डीएम को बुके व स्तृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। डीएम ने जिले के 101 समूह की दीदीओ को एक करोड़ 51 लाख 50 हजार की राशि का डेमो चेक प्रदान किया है।