भिवानी: भिवानी में अर्धनग्न प्रदर्शन: सामाजिक लोगों ने शहर की दुर्व्यवस्था पर भाजपाइयों के खिलाफ की नारेबाजी
"भिवानी के घंटाघर चौक स्थित पंडित नेकीराम शर्मा चौक के जीर्णोद्धार करने की मांग को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान एवं ब्राह्मण सेना के प्रदेश अध्यक्ष जेपी कौशिक ने अर्धनग्न होकर धना दिया। साथ ही कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। "