नूरसराय: अंबा नगर गांव से शराब मामले में फरार आयुक्त गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के अंबा नगर गांव से शराब केस में फरार चल रहे अभियुक्त स्वर्गीय सुरेश चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना अध्यक्ष के द्वारा बुधवार की सुबह 9:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि 3 महीना पूर्व अंबा नगर गांव में पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी। उस समय पांच बोतल देसी शराब बरामद किया गया था।