टिकारी: पंचानपुर में रामनवमी पर भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा का आयोजन, क्षेत्र में भक्तिमय माहौल
Tikari, Gaya | Mar 28, 2026 पंचानपुर में रामनवमी पर भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा का आयोजन शनिवार संध्या किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने किया। इस अवसर पर टेपा मुखिया बुलबूल शर्मा, अमित कुमार गुप्ता, टिकारी उपप्रमुख गयादत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।