फरीदपुर: फरीदपुर कस्बे में विराज बैंक्विट हॉल के सामने ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
मंगलवार समय लगभग सुबह के 10:00 बजे प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर ने जानकारी देते हुए बताया शादी समारोह से लौटते समय ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक टिंकू पुत्र नन्हेंलाल की मौके पर मौत हो गई वहीं रीना पुत्री जितेंद्र शिवम पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है