मावली: डबोक थाना पुलिस ने एटीएम लूट की वारदात में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Mavli, Udaipur | Oct 3, 2025 उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे एटीएम लूट की वारदात में कई दिनों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह मय टीम द्वारा कार्रवाई की गई। दरसल डबोक में एटीएम के सुरक्षा गार्ड के हाथ-पैर बांध कर व डरा धमका कर एटीएम लूट लिया।