मानपुर: बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व में हथिनी बांधवी 'लल्ला' को सिखा रही जंगल के गुर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन भी कर रहा निगरानी
Manpur, Umaria | Nov 19, 2025 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की हथिनी बांधवी अपने 'लल्ला' को जंगल के गुर सिखा रही है।इस दौरान पानी भरने और नहाने का भी प्रशिक्षण दे रही है।बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की 14 वर्षीय हथिनी बांधवी ने 16 अक्टूबर को एक नर शावक को जन्म दिया था। हाथी शावक को फिलहाल ताला परिक्षेत्र के बठान कैंप में रखा गया है, जहां उसकी विशेष निगरानी की जा रही है।