मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिले के मेदिनीनगर में बाल विवाह व डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत, दिलाई गई शपथ
पलामू जिले में बाल विवाह और डायन प्रथा के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस क्रम में शनिवार को मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त समीरा एस के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बाल विवाह और डायन प्रथा को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही।