पूर्व मध्य रेलवे जोन के आरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। यहां पूर्व मध्य रेलवे के पहले कोचिंग डिपो में मशीन लर्निंग आधारित अत्याधुनिक डिवाइस का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक क्षत्रशाल सिंह स्वयं आरा पहुंचे और डिवाइस की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।