अतरी थाना क्षेत्र के टीकर गांव में बैर तोड़ने गए राजीव कुमार के 8 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार के दिन की है। घटना उस समय घटी जब गोलू कुमार बैर तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा तो उस पर पूर्व से टूटकर पेड़ पर गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।