बछवारा: बछवारा प्रखंड के मध्य विद्यालय शिबुटोल में छात्र-छात्राओं ने छठ पर्व की झांकी निकाली
बछवारा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शिबुटोल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के द्वारा छठ पर्व की आयोजन को लेकर भव्य झांकी निकाली गई।इसमें पारंपरिक परिधान में छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण छठ पर्व के अंतर्गत जिन जिन कामों को किया जाता है उसे दिखाया गया।कार्यक्रम शनिवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित हुई।जिसको देखने के लिए स्थानीय लोग भी विद्यालय पहुंचे।