फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के छत्तर गांव से मारपीट के दो फरार वारंटियों दुर्गेश राय एवं तेतर राय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत, एसआई ममनिष कुमार सिंह ने दोनों के घर पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में हुई मारपीट में दर्ज कांड में वह बहुत दिनों से फरार चल रहा था।