कवर्धा: कवर्धा जिला में यादव सहयोग समिति का हुआ गठन,यादव समाज के निर्धन व असहाय लोगों का समाज के युवा करेंगे सहयोग
कबीरधाम जिला अंतर्गत बोडला के मंगल भवन में सर्व यादव समाज का बैठक रखा गया। जिसमें सर्व यादव समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वहीं सर्व यादव समाज के बुजुर्गों ने यादव समाज के युवाओं के द्वारा गठन किए गए यादव सहयोग समिति का संपूर्ण रूप से समर्थन किया।जिसमे उन्होंने बताया कि समाज के लोगो से धन राशि इकट्ठा कर निर्धनो व असहायो का सहयोग किया जाएगा।