पाकुड़: रविंद्र भवन में चुनावी तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को डीसी व एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग
Pakaur, Pakur | May 28, 2024 निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसी के लिए मंगलवार को रविंद्र भवन टाउन हॉल में प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस पदाधिकारियों को डीसी एवं एसपी द्वारा संयुक्त ब्रिफिंग किया गया।कहा जिले के सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी।