रहुई: पैठना टोल प्लाजा पर 2880 लीटर प्रतिबंधित स्पिरिट बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Jul 24, 2025 मद्य निषेध की टीम ने वेना थाना की पुलिस के सहयोग से गुरुवार को सुबह 11 बजे पैठना टोल प्लाजा के पास से गुप्त सूचना पर 2880 लीटर स्पिरिट को बरामद किया है। इस संबंध में सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मद्य निषेध की इकाई टीम को सूत्रों से सूचना मिली कि एक गाड़ी से भारी मात्रा में स्पिरिट का खेप का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।