अररिया जिले के रानीगंज-सरसी मुख्य मार्ग पर काला बलुआ गैस एजेंसी के समीप सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र की चंपावती पंचायत के बालू टोला निवासी मिथिलेश कुमार पोद्दार, पिता श्रावण पोद्दार के रूप में हुई है।