मेड़ता: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
Merta, Nagaur | Apr 7, 2024 मेड़ता सिटी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। बीएलओ नियाज मोहम्मद ने बताया कि युवा मतदाताओं को यहां पर मतदान की शपथ दिलाई गई इसके साथ ही मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक अनूठी पहल की गई है।