मोतिहारी: मोतीहारी में जुआ खेलने के दौरान नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, शराब की बोतल भी बरामद
मोतीहारी पुलिस ने जुआ खेलने के दौरान कार्रवाई किया है। तीन व्यक्ति को जुआ खेलने व खेलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने शराब का बोतल सहित अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया है। नगर थाना पुलिस के द्वारा मोतिहारी शहर के कुमारी देवी चौक के समीप एक लॉज में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। उक्त जानकारी मंगलवार की रात 9:00 बजे दी गई।