अरवल: मसुदा गांव में नहर में नहाने गया 12 वर्षीय बालक डूबा, तलाश जारी
Arwal, Arwal | Sep 30, 2025 मेहंदिया सोन नहर में स्नान करने के दौरान मसूदा गांव निवासी विनोद चौधरी के12 वर्षीय पवन कुमार तेज बहाव में डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष चंदन झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। नहर की गहराई और तेज धारा के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है, लेकिन बचाव अभियान लगातार जारी है।