करछना: घीसन का पुरा चौराहे पर ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ घायल
करछना थाना क्षेत्र की घीसन का पुरा चौराहे पर सोमवार को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार ई रिक्शा व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गया। हादसे में रवि कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय दुखी कुशवाह निवासी उभारी थाना घूरपुर घायल हो गया। सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गई।