बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों ने युवती को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा एक युवती को जमकर पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ई रिक्शा खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दबंगों ने युवती की डंडे से पिटाई कर दी।