चूरू: बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज के सामने और शहर के निचले इलाकों में भरा पानी, लोगों को हुई परेशानी
Churu, Churu | Jun 4, 2025 चूरू शहर में बुधवार को हुई बारिश के बाद मेडिकल के सामने सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश से हालांकि गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर की सड़कों पर जगह जगह बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे वाहन चालकों व बाइक सवारों को काफी परेशानी हुई। नया बस स्टैंड, नेचर पार्क के आगे, भरतिया अस्पताल के सामने, राजकीय लोहिया कॉलेज के सामने पानी जमा हो गया।