आरा: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव की है। जहां बुधवार की दोपहर असंतुलित होकर एक अधेड़ महिला बाइक से गिर पड़ी।
Arrah, Bhojpur | Apr 24, 2024 गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव की है। जहां बुधवार की दोपहर असंतुलित होकर एक अधेड़ महिला बाइक से गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी महिला गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कुढ़वा टोला गांव निवासी बुटन महतो की 55 वर्षीया पत्नी लालमुनी देवी है।