झाझा: चितोतक काली मंदिर के समीप 5 फीट के गड्ढे में मिला विषैला कोबरा, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Jhajha, Jamui | Jun 19, 2025 गुरुवार की दोपहर 12 बजे झाझा प्रखंड के चितोतक काली मंदिर के समीप एक 5 फीट गहरे गड्ढे में विशाल विषैला सांप देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा गया। टीम ने उसे बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। प्रत्