लखीमपुर: हजरतपुर गांव में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल, SHO का सीयूजी नंबर स्विच ऑफ
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हजरतपुर गांव के पास शुक्रवार को गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए घायल चालक को बाहर निकाला गया है।