गिरिडीह: पचंबा: वार्ड नं-4 से पार्षद पद के उम्मीदवार शौकत अंसारी ने अपने वार्ड क्षेत्र में किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
गिरिडीह नगर निगम के पचंबा क्षेत्र स्थित वार्ड नं-4 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार शौकत अंसारी ने बुधवार को 12 बजे अपने वार्ड क्षेत्र में बाइक रैली और पैदल मार्च निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। रैली वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी, जहां शौकत अंसारी ने लोगों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।