बदायूं: 6 मार्च को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का होगा अंतिम प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ होगी बैठक
Budaun, Budaun | Jan 2, 2026 बदायूँ के जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक की।