कांके: लाला लाजपत राय चौक पर पंजाबी हिंदू बिरादरी ने लाला लाजपत राय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Kanke, Ranchi | Jan 28, 2024 पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 159 जयंती के मौके पर आज पंजाबी हिंदू बिरादरी ने लाला लाजपत राय चौक पर आज रविवार को उनकी प्रतिमा माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजिल अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान पंजाबी हिंदू बिरादरी के सदस्यों ने लाला लाजपत राय अमर रहे और भारत माता की जयकारा लगाते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली।