अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार का बजट जारी होने के बाद बुधवार दोपहर 2:00 बजे रिकाबगंज क्षेत्र में उद्यमियों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा को रामनगरी के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम बताया गया। व्यापारियों का कहना है कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, जिससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।