विद्यापतिनगर में हाजीपुर–बछवाड़ा रेल खंड के विद्यापतिधाम स्टेशन के व्यस्त 9बी रेलवे फाटक को मेंटेनेंस कार्य के कारण तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। फाटक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य के साथ सुरक्षा के लिए हाइट गेज भी लगाया जा रहा है।