सावलीखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया ने संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि, उसके वैचारिक आधार और राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।