विदिशा नगर: जिला चिकित्सालय में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी ने विसंगति को लेकर किया प्रदर्शन,सिविल सर्जन को दिया ज्ञापन
जिला चिकित्सालय में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी आज वेतन विसंगति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद में कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर दर वेतन दिलाने की मांग की। सिविल सर्जन डॉक्टर शिरीष रघुवंशी ने 3 दिन के भीतर उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया।