उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 एवं लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय स्तर का फेस्टिवल 6 और 7 फरवरी को आयोजित हो रहा है,जो स्टोन,वास्तुकला और शहरी विकास से जुड़े समग्र वातावरण में वास्तुकला का मंच बनकर उभरा है।