शेरघाटी शहर के नरोमा हॉस्पिटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अस्पताल के कर्मी शामिल हुए। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। नरोमा हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र एवं गुलाल लगाकर सम्मानित किया।