चास: जैनामोड में दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी ,जांच में जुटी पुलिस
Chas, Bokaro | Jan 22, 2024 जैनामोड़ स्थित व्यापार मंडल गली निवासी अजय सिंह व प्रमोद सिंह के बंद आवास में चोरों ने ताला काटकर अपना हाथ साफ किया. पड़ोसियों की सूचना पर घर के मालिक प्रमोद कुमार सिंह बोकारो से जैनामोड़ पहुंचे और जायजा लिया. वहीं अजय सिंह के घर से एक एलइडी टीवी चोरों ने चुरा लिया है. सूचना पर जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली पुलिस जांच में जुट गई है।