विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विधायक प्रभात वर्मा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र गौरा के प्राथमिक विद्यालय अमवा और घुनाही स्थित बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ सं. 200, 201, 196 व 197 पर फार्म सं.6 भरवाकर पात्र मतदाताओ से जमा कराया और ड्राफ्ट मतदाता सूची का अवलोकन किया। 3 बजे विधायक ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना लक्ष्य है।