गौर कृष्ण धाम का वार्षिकोत्सव शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे धूमधाम से मनाया गया। आचार्य सुधीर शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्री लाडली जी जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। वहीं भक्तों ने फूलों की होली खेली।