मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से गोरम घाट तक जिला कलेक्टर के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन हुआ
15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष में 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व को लेकर मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से अरावली के गोरम घाट तक तिरंगा रैली का आयोजन हुआ, जिला कलेक्टर एल एन मंत्री एवं विधायक केसाराम चौधरी के नेतृत्व में रैली का आयोजन हुआ, मीटर गेज ट्रेन को तिरंगा से सजाकर गोरम घाट तक रैली निकाली गई ,जिसमें सैकड़ो जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।