सुसनेर: लालाखेड़ी: शादी से लौट रहे 2 सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल, पुलिस जांच में जुटी
मंगलवार दोपहर 3 बजे ग्राम लालाखेड़ी के समीप एक अनियंत्रित कार ने शादी से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार 2 सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बालचंद सेन उम्र 55 वर्ष निवासी मनासा की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार प्रेम नारायण उम्र 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस जांच में जुट गईं है। परिजन अस्पताल में मौजूद है।