जगदलपुर: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में सीएसआर मद के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला कलेक्टर ने सीएसआर मद से किए जा रहे विकास कार्यों की वित्तीय वर्ष वार समीक्षा कर निर्माण कार्य को फरवरी माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एनएमडीसी के अधिकारी भी पूर्ण कार्यों का मौका निरीक्षण कर कार्यों का राशि जारी करवाने में आवश्यक कार्रवाई करें।