खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी सतीश राय की पांच वर्षीय पुत्री मिस्टी कुमारी भटककर बख्तियारपुर बाईपास स्थित सुधा हॉस्पिटल के पास पहुंच गई है।आखिर 15 किलोमीटर दूर वह कैसे गई इसका तो अता-पता नहीं चल पाया लेकिन ग्रामीणों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया है।112 की पुलिस बख्तियारपुर थाना ले गई है। जहां से मिस्टी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।