झालरापाटन: अकलेरा खजूरी मार्ग पर बाइक के स्लिप होने से युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के अकलेरा खजूरी मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि खजूरी गांव का रहने वाला दारा सिंह पुत्र गंगाराम अकलेरा से वापस अपने गांव लौट रहा था, लेकिन बीच मार्ग में ब्रेक फेल हो जाने से उसकी बाइक स्लिप हो गई।