गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार 10 बजे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और डीएम के साथ सेल्फी लेकर इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।