महसी: बौंडी, रामगांव और खैरीघाट थाने की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
बौंडी, रामगांव और खैरीघाट थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।