प्रयागराज: मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में दाखिल की गई याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी। बीते 13 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान आज 1 अप्रैल की तारीख तय की गई थी। दाखिल की गई 18 याचिकाओं पर आज जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच सुनवाई करेगी।