प्रयागराज: फाफामऊ क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, SRN अस्पताल में करवाया गया भर्ती
थाना फाफामऊ के गद्दोपुर में देर रात रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया। सोमवार की भोर में बाइक सवार को रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पांव में गोली लग गई।