यह कारखाना बालोद जिले का एकमात्र शक्कर कारखाना है,जहां गुरूर, बालोद सहित अन्य जिला के हजारों किसान गन्ना बेचकर लाभान्वित होते हैं, इस वर्ष पेराई सत्र में 60 हजार टन गन्ने से 65 हजार क्विंटल शक्कर उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। शक्कर कारखाना में लगातार पांच माह तक पेराई के लिए 2 लाख मीट्रिक टन गन्ने की जरूरत पड़ती है जिसकी पूर्ति नहीं हो पाती।