कोडरमा: कोडरमा सदर अस्पताल: गर्भवती महिला घंटों भटकने के बाद भी दाखिले के लिए तरसी
कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। शनिवार सुबह 10:00 बजे से ही एक गर्भवती महिला के परिजन बंधन तुरी बरजो राजधनवार निवासी भर्ती कराने के लिए अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी महिला को एडमिट नहीं किया जा सका।