ओबरा: खेमपुर गांव के पास यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, कई यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर
सोनभद्र में बस का अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है।यह हादसा कोन थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह का है। तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया।